फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM and SP toured

Ghazipur News: डीएम और एसपी ने किया भ्रमण

Sat, 22 Apr 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
DM and SP toured
अलविदा की नमाज और ईद-उल-फित्र पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बेहतन बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील भी की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने विशेश्वरगंज चौराहे से रूटमार्च शुरू किया, जो मिश्र बाजार होते हुए लाल दरवाजा, कपूरपुर, नवाबगंज, मार्किंग गंज, चितनाथघाट, स्टीमर घाट, टाउन हॉल, प्रकाश टॉकीज, लाल दरवाजा, मिश्र बाजार तक गया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने मस्जिद के आस-पास साफ-सफाई का जायजा लिया और ईओ नगर पालिका को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखने को कहा। एसपी ने पुलिस विभाग को त्योहारों के अवसर पर विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिया। उन्होंने तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहते हुए स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, अपर जिलाधिकारी एके सिंह, क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका परिषद ईओ लालचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed