फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM and SP inspected the district jail

डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the district jail
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रत्येक बैरकों को खंगालने के साथ बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे जाना। साथ ही भोजन की गुणवत्ता परखी। साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था का दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी डा. रामबदन सिंह का काफिला करीब साढ़े 11 बजे पहुंचा। दोनों अधिकारियों के अचानक पहुंचने पर जिला कारागार अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने सबसे पहले कारागार के अस्पताल में पहुंचकर वहां की व्यवस्था देखने के साथ दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद प्रत्येक बैरकों को खंगालने के साथ बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान बैरकों में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इसके बाद महिला बैरकों में रह रही महिला बंदियों से विभिन्न जानकारी भी ली। साथ ही रसोईघर में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जिला करागार अधीक्षक एवं कर्मियों को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ कोविड गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि बाहर से जिला कारागार आने वाले बंदियों की पहले कोविड की जांच की जाए। साथ ही उन्हें आइसोलेट रखने के बाद ही बैरकों में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed