फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DM and NAPA president started the campaign by consuming medicine themselves

Ghazipur News: डीएम और नपा अध्यक्ष ने खुद दवा खाकर की अभियान की शुरूआत

Fri, 11 Aug 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
DM and NAPA president started the campaign by consuming medicine themselves
आदर्श इंटर कॉलेज से हुआ फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को फाइलेरिया सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलास्तर पर डीएम आर्यका अखौरी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने इसका शुभारंभ महुआबाग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज से किया। जिलाधिकारी ने फाइलेरिया से बचाव की दवा एल्बेण्डाजोल और डीईसी का सेवन किया। इसके बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव, प्रधानाध्यापक चंद्रदेव राम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जेएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों और बच्चों ने दवा का सेवन किया।
कासिमाबाद : ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी भीम प्रसाद, सीएचसी कासिमाबाद के अधीक्षक डॉ नवीन कुमार सिंह ने सुरवत उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को दवा खिलाकर एमडीए अभियान का शुभारंभ किया। स्कूल पर उपस्थित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पंकज, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सेवराई: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद सिंह को प्रभारी अधीक्षक डा. धनंजय आनंद ने फाइलेरिया की दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर फार्मासिस्ट सुरेंद्र यादव, आशुतोष तिवारी, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवकली: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा. एसके सरोज ने उपस्थित लोगों को दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, सुभाष सिंह यादव , उदय भान सिंह , प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, फेंकू सिंह यादव , हैदर अली, सरिता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed