फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Districts divided into zones and sectors are being monitored

जोन और सेक्टर में बंटा जनपद, रखी जा रही नजर

Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Districts divided into zones and sectors are being monitored
गाजीपुर। श्री राम मंदिर शिलान्यास के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट है। जनपद को जोन, सुपर जोन और सेक्टरों में बांट गया है। साथ ही बार्डरों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को लगातार भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही संवेदनशीन क्षेत्रों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा बार्डरों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच भी की जा रही है। साथ छह जोन और दो सुपर जोन के अलावा थानावार सेक्टरों में बांटा गया है। साथ सीओ और एसडीएम के द्वारा लगातार चक्रमण करके नजर रखी जा रही है। वहीं एडीएम राजेश सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, एसपी ग्रामीण और एसपी सिटी द्वारा द्वारा प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों सहित विशिष्ठ जनों की बैठक की हुई। इसमें आपसी सौहार्द और संयम बनाए रखने के अपील की गई। निरीक्षक प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पांडये ने कहा कि इस अवसर पर सभी लोग इसका सम्मान करें और किसी भी स्थिती में आपसी सौहार्द न बिगड़ने पाए। रेलवे सुरक्षाबल के निरीक्षक प्रभारी राकेश कुमार और जीआरपी प्रभारी विष्णु कांत मिश्र ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed