फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District's intelligence department alert, keeping a close watch ..

जिले की खुफिया विभाग अलर्ट, रख रही पैनी नजर..

Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
District's intelligence department alert, keeping a close watch ..
लखनऊ से दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर जिले की खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर हैं। टीम तहसील और ब्लाक में संदिग्धों की प्रत्येक गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और बिहार प्रांत से जनपद सटा होने के चलते जिला प्रशासन की ओर से यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मामले पर खुफिया विभाग ने पैनी नजर रखने के लिए थानावार टीमों को तैनात किया है। जिससे किसी भी सूचना की रिपोर्ट तैयार कर महकमे के उच्चाधिकारियों और शासन को भेजी जा सके। वहीं पुलिस महकमा भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के साथ अलर्ट मोड पर है। लगातार अभियान चलाकर अपराधियों की धर-पकड़ की जा रही है। अपरधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय गैंग के सदस्यों और वांछितों को गिरफ्तार किया जा रहा है। संबंध में एलआयू प्रभारी सुधीर दुबे ने बताया कि खुफिया विभाग सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed