{"_id":"56eee92e4f1c1bf425f152fe","slug":"district-panchayat-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों ने उठाई बिजली, पानी की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों ने उठाई बिजली, पानी की समस्याएं
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सदस्यों ने उठाई बिजली, पानी की समस्याएं
जिला पंचायत की पहली बैठक में रविवार को सिंचाई, पेयजल और बिजली की समस्या पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि तमाम गांवों में खाद्य सुरक्षा कानून के ठीक से लागू नहीं करने की शिकायतें मिल रही हैं। अध्यक्ष ने अधिकारियों से अधूरे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने को कहा।
जिला पंचायत के सभागार में हुई बैठक में वर्ष 2015-16 में खर्च की गई धनराशि का विवरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही वर्ष 2016-17 के बजट के संबंध में चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र यादव ने पानी की टंकी और स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली का मुद्दा उठाया। सरोज ने अपने क्षेत्र में नहर की समस्या से विभागीय अधिकारी को अवगत कराते हुए क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की समस्या के समाधान की मांग की। अन्य सदस्यों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा आदि से संबंधित समस्याएं रखीं।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने विभागीय अधिकारियों से सदस्यों की तरफ से उठाए गए मुद्दों की जांच करने और उसकी आख्या पेश करने को कहा। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इन मुद्दों को एजेंडे में शामिल किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि अधूरे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस दिशा में काम शुरू कर दें। किसी भी क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने की दी जाएगी। इस अवसर पर डीसी मनरेगा अनय मिश्र, अपर मुख्य अधिकारी एसपी दुबे, सीएमओडा. एमपी सिंह, उद्यान अधिकारी डा. एसके वर्मा, उप निदेशक कृषि यूपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह, बीईओ सीताराम ओझा, हरेन्द्र यादव, शिवबचन, गिरधारी पांडेय आदि रहे।