{"_id":"6a5e7b01bd5f8c06b80a20f0","slug":"district-magistrate-listened-to-the-complaints-of-100-people-assured-solution-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-156410-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिलाधिकारी ने 100 लोगों की सुनी फरियाद, दिया समाधान का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिलाधिकारी ने 100 लोगों की सुनी फरियाद, दिया समाधान का आश्वासन
विज्ञापन
रायफल क्लब सभागार के गेट पर खड़े फरियादी। संवाद
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में सोमवार जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की जनता दर्शन का आयोजन हुआ। इसमें जिलाधिकारी ने 100 फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कर संबंधित विभागों को जल्द से जल्द उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया। हालांकि, इस दौरान कुछ फरियादियों को टोकन नहीं मिल पाने से निराशा होकर लौटना पड़ा।
जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रखने के लिए फरियादी सुबह करीब सात बजे से ही राइफल क्लब के गेट पहुंच गए थे। इसके बाद करीब 100 फरियादियों के बीच टोकन बांटा गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला इन सभी फरियादियों की समस्या को सुना। सदर विकासखंड क्षेत्र के माहेपुर गांव निवासी कुसुम चौधरी ने बताया कि, आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन किया था। पर, मेरे स्थान पर फर्जी आय और निवास के सहारे गांव की ही एक महिला का चयन कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से जल्द से जल्द इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
सदर तहसील क्षेत्र के आरी पहाड़पुर गांव निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि करीब 40 वर्षों से विपक्षी चकरोड़ की भूमि पर कब्जा कर बैठे हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ लोग के चेहरे पर टोकन नहीं मिल पाने का मलाल भी दिखाई दे रहा था। इन्हीं में से नोनहरा थानाक्षेत्र के रसूलपुर कंधवारा गांव निवासी हीरा ने बताया कि, आदेश के बाद भी लेखपाल और कानूनगो की तरफ से जमीन की पैमाइश नहीं कर रहे हैं। करीब 10 दिनों से जिलाधिकारी से मिलने के लिए आ रहा हूं। इसके लिए सुबह करीब छह बजे से राइफल क्लब के गेट पर पहुंच जाता हूं। पर, हर बार गेट खुलने पर लोगों की भीड़ की वजह से टोकन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के बिंदवलिया गांव निवासी सेना के जवान सूरज यादव ने बताया कि, गांव में नई आरसीसी सड़क बनाई गई है। पर, सड़क का ढलान घर की तरफ होने, नाली नहीं बनाने और गड़ही की भूमि पर अतिक्रमण होने से बारिश के बाद पूरा पानी घर के सामने और बेसमेंट में जमा हो रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश की। पर, टोकन नहीं मिल पाया।