फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Magistrate inspected the purchasing centers

डीएम ने क्रय केंद्र पर धान का नमूना, बोरा, भुगतान की जानकारी ली

Thu, 25 Nov 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate inspected the purchasing centers
कासिमाबाद में धान क्रय केंद्र पर अधिकारियों से पूछताछ करते डीएम एमपी सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कासिमाबाद में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान विक्रय के संबंध में किसान से जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इस क्रय केंद्र पर कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों व किसानों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही क्रय के लिए उपकरणों व इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बोरा, बैनर, धान का नमूना, टोकन रजिस्टर, रोजाना क्रय हुए धान की स्थिति के बारे जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण के दौरान कासिमाबाद निवासी कृषक सुरेंद्र कुशवाहा के धान की तौल हो रही थी। किसान के धान की नमी 13.7 प्रतिशत पाई गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि कासिमाबाद प्रथम केंद्र पर खरीद के लिए आवंटित लक्ष्य 30000 क्विंटल के सापेक्ष कुल छह किसानों से 302.40 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। केंद्र पर अब तक कुल 46 किसानों ने धान विक्रय के संबंध में संपर्क किया है। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित दिया कि अधिकारी कृषकों से संपर्क कर तेजी से धान की तौल करते हुए लक्ष्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed