फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District Magistrate inspected covid 19 L One Hospital

जिलाधिकारी ने किया कोविड-19 एल-वन अस्पताल का निरीक्षण

Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate inspected covid 19 L One Hospital
सादात। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने मंगलवार को कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के परिसर में स्थित केवीएस हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बने कोविड 19 एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं के बारे में पूरी तरह से जानकारी ली। उन्होंने सौ बेड के इस अस्पताल में दी जाने वाली हर एक सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिजली, पानी, टायलेट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के साथ मौके पर मौजूद जखनिया के उप जिलाधिकारी सूरज कुमार यादव ने बताया कि यहां तैनात होने वाले चिकित्सकों के रहने की व्यवस्था नगर के एक मैरेज हाल में की गई है। मरीजों को खाना देने की व्यवस्था अस्पताल के पास स्थित एक स्कूल में बने मेस से की जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. आरजे सिंह को इस अस्पताल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके सहयोग में डा. सुनील कुमार, डा. अब्दुल फैज और फार्मासिस्ट ओमकारनाथ पांडेय को लगाया गया है। इस अवसर पर बीडीओ गोपाल यादव, थानाध्यक्ष अगम दास और कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डा. विजय यादव भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed