फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District lags in feeding details of students on U-DISE portal

Ghazipur News: यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियोंं का विवरण फीड करने में जिला फिसड्डी

Tue, 09 Apr 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
District lags in feeding details of students on U-DISE portal
जिले के परिषदीय विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियोंं का विवरण फीड करने में जिला फिसड्डी साबित हो रहा है। गाजीपुर प्रदेश में निचली पायदान के जिलों में पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन

बेहतर कार्य के चलते गौतमबुद्धनगर इसमें अव्वल है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने खराब प्रदर्शन करने वाले पांच ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। जिले में 5295 परिषदीय, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं मदरसा संचालित हैं।
विज्ञापन

इन सभी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों, अध्यापक एवं स्कूल की प्रोफाइल नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, गांव का नाम, विद्यालय का नाम, अध्यापक का नाम, पता, जन्मतिथि आदि फीड किया जाना है, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके। साथ ही फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षा विभाग के यू-डायस पोर्टल पर प्रोफाइल अपलोड करना है। बावजूद इसके जिले के विद्यालयों ने स्टूडेंट प्रोफाइल नेट पर अपलोड नहीं किया है। पहली सितंबर 2023 से प्रारंभ कर इसे दो महीने के अन्दर बीते 31 अक्तूबर तक पूरा किया जाना था। इसको लेकर बीएसए की तरफ से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कई बार सख्त निर्देश दिया गया था।
बावजूद इसके उनकी लापरवाही के कारण इसको अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। जिले में वर्ष 2023-24 में 821221 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिनमें 735843 छात्र-छात्राओं की फीडिंग पूरा है जबकि 85378 छात्र-छात्राओं की फीडिंग शुरू ही नहीं हो सकी है। 10.40 प्रतिशत फीडिंग का कार्य शेष है।


खराब प्रदर्शन वाले जिलों में बलिया पहले स्थान पर
यू-डायस प्लस पर डाटा एंट्री फीडिंग में खराब प्रदर्शन वाले जिलों में नीचे के क्रम से बलिया पहले, मऊ दूसरे, कन्नौज तीसरे, आजमगढ़ चौथे, देवरिया सातवें, जौनपुर 17वें एवं मिर्जापुर 24वें स्थान पर है। इसी प्रकार चंदौली 27वें, भदोही 28वें, प्रयागराज 35वें, गोरखपुर 42, सोनभद्र 46 एवं वाराणसी 52वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed