फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District got 56913 voter ID card

Ghazipur News: जिले को मिले 56913 मतदाता पहचान पत्र

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
District got 56913 voter ID card
सबसे ज्यादा जखनिया विस के 9204, सबसे कम गाजीपुर के
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अर्हता तिथि पहली जनवरी 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस पुनरीक्षण से संबंधित 56913 मतदाताओं का पहचान पत्र जिले को प्राप्त हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता पहचान पत्र जखनिया विस के हैं जबकि गाजीपुर के सबसे कम हैं।
आयोग की तरफ से सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 56913 मतदाताओं का पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है। इसमें जखनिया के 9204, सैदपुर के 8828, गाजीपुर 6743, जंगीपुर 7141, जहूराबाद 8697, मुहम्मदाबाद 7303 तथा जमानिया विधानसभा क्षेत्र के 8997 मतदाताओं का पहचान पत्र मिला है। आयोग की ओर से दिशा-निर्देश मिलते ही इसका वितरण तहसीलों के माध्यम से डाक के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में 28 लाख 38 हजार 226 मतदाता हैं। इसमें 15 लाख 11 हजार 917 पुरुष, 13 लाख 26 हजार 177 महिला तथा 132 थर्ड जेंडर हैं। जखनिया में 234757 पुरुष, 202838 महिला एवं 13 थर्ड जेंडर सहित 437608, सैदपुर में 212094 पुरुष, 190138 महिला एवं 26 थर्ड जेंडर, गाजीपुर में 190383 पुरुष, 172922 महिला एवं 21 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जंगीपुर में 198817 पुरुष, 175630 महिला एवं 10 थर्ड जेंडर, जहूराबाद में 217838 पुरुष, 191607 महिला एवं 14 थर्ड जेंडर, मुहम्मदाबाद 228823 पुरुष, 194736 महिला एवं 29 थर्ड जेंडर तथा जमानिया विधानसभा क्षेत्र में 229205 पुरुष, 198306 महिला एवं 19 थर्ड जेंडर सहित कल 427530 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed