फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Distressed villagers planted paddy on the road

परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई की

Mon, 13 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Distressed villagers planted paddy on the road
जमानिया। विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दरौली के पुरवा मुहल्ला (तेलिया मुहल्ला) के सड़क एवं गलियों में पानी लगने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में सड़क पर धान की रोपाई की। इसके बाद विकासखंड कार्यालय में पहुंच कर खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि संचारी रोग और विशेष स्वच्छता अभियान के बावजूद गांव की दशा बद से बदतर है। सड़कों पर जहां-तहां पानी लगा हुआ है। आकाश यादव ने बताया कि गांव में एक पोखरी स्थित है जिसमें बरसात के समय पानी भर जाता है और निकासी न होने के कारण पोखरी का पानी बस्ती में घुस जाता है। इससे गलियों में घुटने भर पानी लग जाता है जो पूरे बरसात कई महीनों तक उसी तरह लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे अपने दैनिक कार्यों के लिए इसी पानी में से आने-जाने को मजबूर हैं। गांव में गंदे पानी की वजह से बीमारी फैलने की आशंका है। इसी कारण आज प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए धान की रोपाई की गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय पहुंच कर पत्रक सौंपा। इस संबंध में बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि ग्रामीण आए थे। उन्हें अवगत कराया गया है कि ह्यूम पाइप लगाकर कार्य कराया जाना है। वर्तमान समय में कार्य किया जाना संभव नहीं है। वैकल्पिक तौर पर पानी निकासी कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी आकाश यादव, विजय शर्मा, शशिकांत मिश्रा, अमजद खान, लक्ष्मण शर्मा, रामाशंकर विश्वकर्मा, कन्हैया पासवान, शहाबुद्दीन, बाबूलाल गुप्ता, राम यादव, अरविंद, राधाकांत यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed