फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disseminate information about public welfare schemes and achievements to the people: Dr. Arvind

जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं : डॉ. अरविंद

Fri, 11 Sep 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Disseminate information about public welfare schemes and achievements to the people: Dr. Arvind
हंसराजपुर गांव में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर को पुष्पगुच्छ देते जखनि
मनिहारी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की बैठक हंसराजपुर में बृहस्पतिवार को हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की उपस्थिति में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़ने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रूप से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। जखनिया के विधायक बेदी राम ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। बैठक में धर्मदेव यादव, विकास राय, नंदलाल गौतम, लालसा, सोनी प्रजापति, दीपक यादव, गुड्डू राजभर, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार, डॉ. रामजी राजभर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed