फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disruption of power supply to dozens of villages

दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 08 Aug 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 जमानिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसमिशन लाइन में शनिवार की देर रात तकनीकी खराबी आने से ताड़ीघाट, रेवतीपुर और ढढ़नी विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सैकड़ों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग गर्मी से बेहाल रहे, वहीं पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। खेतों की सिंचाई का काम व क्षेत्र के छोटे बड़े उद्योग-धंधे पूरी तरह से ठप रहे। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


जमानिया स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से ढढ़नी, ताड़ीघाट और रेवतीपुर विद्युत उपकेंद्र को सप्लाई मिलती है। शनिवार रात करीब 11 बजे जमानिया विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आने से इन उपकेंद्रों की सप्लाई ठप हो गई, जिससे इन तीनों उपकेंद्रों से जुड़े सोनवल, भुआलचक, चवरी, मलसा, ढढनी, खजुहां, नगसर, मेदिनीपुर, बहलोलपुर, ताडीघाट, सुजानपुर, बवाड़ा, युवराजपुर ,पटकनियां, कल्यानपुर, गौरा, सुहवल, अधियारा, रमवल, सुगवलियां, डेढगावां, टौंगा, उधरनपुर, रामपुर, उतरौली, त्रिलोकपुर, नगदीलपुर दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन


बिजली कटते ही कूलर-पंखा बंद होने पर सोए लोग जाग गए और बत्ती आने का इंतजार करने लगे। काफी देर बाद भी आपूर्ति शुरु न होने से अधिकांश लोग मकानों की छतों और बाहर आकर सो गए। बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से सुबह पानी के लिए हाहाकार मच गया। नहाने की कौन कहे, पीने के पानी के लिए लोगों को घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूपों के बंद रहने से किसान खेत की सिंचाई करने के लिए परेशान रहे।एसडीओ जमानिया शिवम राय ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसकी मरम्मत का कार्य  युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति  बहाल कर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed