फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disputes over border pillars being installed in villages will be curbed

Ghazipur News: गांवों में लग रहे सीमा स्तंभ विवादों पर लगेगी लगाम

Tue, 20 May 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Disputes over border pillars being installed in villages will be curbed
जमानिया। तहसील क्षेत्र में जमीन से जुड़ी जटिलताओं को सुलझाने और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग ने गांवों में सीमा स्तंभ लगाने का कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कुल 258 गांव हैं। इनमें 340 सीमा स्तंभ लगने हैं, जिनमें से 127 स्थानों में पहले से ही सीमा स्तंभ लगे हैं। शेष 213 स्थानों पर सीमा स्तंभ लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव तक यह सीमा स्तंभ पहुंच चुके हैं। कई स्थानों पर लगाए भी जा चुके हैं। कुछ जगहों पर शेष हैं। इसके लिए राजस्व कर्मियों और लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित गांवों में जल्द से जल्द सीमा स्तंभ स्थापित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा स्तंभ लगने से भूमि की भौगोलिक सीमा स्पष्ट हो जाएगी, जिससे कई वर्षों से चले आ रहे भूमि विवादों पर नियंत्रण किया जा सकेगा। अक्सर देखा गया है कि जमीन की सही पैमाइश न होने और स्पष्ट सीमांकन के अभाव में ग्रामीणों के बीच झगड़े, कोर्ट-कचहरी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
सीमा स्तंभ लगने के बाद भूमि का नक्शा और वास्तविक स्थिति दोनों में सामंजस्य रहेगा, जिससे कानूनी विवाद की स्थिति में भी सटीक साक्ष्य उपलब्ध रहेंगे। तहसील परिसर में ही इन सीमा स्तंभों को सांचे की मदद से तैयार किया गया है।

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी गांवों में सीमा स्तंभ लगाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में भूमि संबंधी विवादों से बचा जा सके। राजस्वकर्मियों को इस कार्य में विशेष रूप से लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed