फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disposal of only 47 cases

महज 47 मामलों का निस्तारण

Tue, 06 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 06 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Disposal of only 47 cases
 जिले की तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 781 आवेदन पत्र प्रस्तुत हुए। इसमें कुल 47 आवेदन पत्रों का ही निस्तारण किया जा सका। इससे तमाम फरियादियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने तहसील दिवस के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मुख्य तहसील दिवस मुहम्मदाबाद तहसील परिसर में आयोजित किया गया। इसमें कुल 249 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें महज 9 ही शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर डोमनपुरा के काशीनाथ यादव के नेतृत्व में गांव के लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया कि पांच माह से गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। अदिलाबाद के विश्वंभर दुबे, मुहम्मदाबाद के गंगासागर जायसवाल और मलिकपुरा नई बस्ती के श्रीकृष्ण दुबे ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्थित एक गैस एजेंसी की तरफ से 7 दिसंबर को बुक किए गए सिलेंडर को न देकर दिसंबर के अंत में सभी सिलेंडर ब्लैक में बेच दिया गया। जिलाधिकारी ने डीएसओ को जांच कर कार्रवाई की निर्देश दिया। मुबारकपुर न्याय पंचायत के दर्जनों किसानों ने सहकारी समिति के सचिव एवं कर्मचारियों को ओर से किसानों को नाम पर फर्जी ऋण वितरण किए जाने की शिकायत की। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत पत्रों की समीक्षा शासन स्तर से सीधे की जा रही है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी को शासन स्तर से दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, उपजिलाधिकारी एसडी सिंह, तहसीलदार उमेशचंद्र निगम, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सैदपुर संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी भानूप्रताप सिंह की अध्यक्षता में 120 में 4 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एके मिश्र आदि उपस्थित थे। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी एके सिंह की अध्यक्षता में 218 में 13 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। जखनिया संवादताता के अनुसार उपजिलाधिकारी सत्येंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में 96 में 6 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण, जमानिया संवाददाता के अनुसार एसडीएम कैलाश सिंह की अध्यक्षता में 58 में 15 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed