फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Display board at City Railway Station out of order; passengers inconvenienced.

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड खराब, यात्री परेशान

Mon, 20 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Display board at City Railway Station out of order; passengers inconvenienced.
​सिटी रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ा डिस्प्ले बोर्ड। संवाद - फोटो : 1
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में लगा डिस्प्ले बोर्ड में 24 घंटे से तकनीकी खामी आ गई है। इसके कारण यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार यात्री आवागमन करते हैं। यहां कुल पांच प्लेटफॉर्म हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। इसी क्रम में जगह-जगह डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

लेकिन, स्टेशन परिसर में लगे डिस्प्ले बोर्ड में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों की फजीहत बढ़ गई है। इसकी वजह, यह है कि स्टेशन पहुंचने के बाद यात्री सबसे पहले परिसर में प्रवेश करते हैं। इसके बाद सबसे पहले उनकी नजर डिस्प्ले बोर्ड पर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही वह आगे बढ़ते हैं। लेकिन, डिस्प्ले बोर्ड बंद होने के कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनको पूछताछ केंद्र पर कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया इसके बारे में पता कराया जाएगा। अगर ऐसा है, तो तकनीकी खामी को दूर करने का निर्देश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed