फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disabled people backed away from burning effigy on warning of lawsuit

Ghazipur News: मुकदमे की चेतावनी पर पुतला फूंकने से पीछे हटे दिव्यांग

Wed, 21 Aug 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Disabled people backed away from burning effigy on warning of lawsuit
दुल्लहपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को जखनिया तहसील स्थित शिव मंदिर पर धरना दिया। इसके बाद एसडीएम कमलेश सिंह का पुतला फूंकने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पुतला फूंकने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इस पर पदाधिकारियों ने पुतला फूंकने से कदम पीछे खींच लिए। एसडीएम को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आवास और शौचालय निर्माण की मांग को लेकर दिव्यांग मुखर हैं। इसे लेकर वह कई बार पत्रक सौंप चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसको लेकर दिव्यांगों में काफी रोष है। वे जखनिया तहसील स्थित शिव मंदिर पर एसडीएम का पुतला फूंकने के लिए एकत्र हुए थे। इसकी जानकारी होन पर भुड़कुड़ा कोतवाल तारावती पुलिस बल के साथ पहुंचीं। उन्होंने धरना दे रहे दिव्यांगों को समझाया, लेकिन उनके नहीं मानने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद दिव्यांग शांत हो गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम को उन्होंने पत्रक सौंपा। इस मौके पर अभिषेक पांडेय, दीपक सिंह, रामअवध कुशवाहा, प्रकाश गुप्ता, अवधेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000
एलआईयू के कर्मी पर भड़के एसडीएम
दुल्लहपुर। दिव्यांगों के प्रदर्शन को लेकर एसडीएम एलआईयू के कर्मचारी पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप जैसे लोगों की वजह से ही लोग धरना-प्रदर्शन करते हैं। ये लोग एलआईयू विभाग को सूचना क्यों देते हैं। हमको सूचना क्यों नहीं मिलती है। लगभग पांच मिनट तक एसडीएम एलआईयू कर्मी को खरी-खोटी सुनाते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed