फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Directives Issued to Maintain Fuel Reserves to Tackle Flood Disasters

Ghazipur News: बाढ़-आपदा से निपटने के लिए ईंधन आरक्षित रखने के निर्देश

Thu, 21 May 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Directives Issued to Maintain Fuel Reserves to Tackle Flood Disasters
गाजीपुर। संभावित बाढ़, सूखा और दैवी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय कार्ययोजना के तहत जनपद के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2000 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल तत्काल प्रभाव से आरक्षित रखा जाएगा। यह व्यवस्था आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में लगे वाहनों और मशीनों को निर्बाध ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि आरक्षित ईंधन की मात्रा हमेशा स्टॉक में सुरक्षित रखी जाए। इस आरक्षित ईंधन का उपयोग केवल जिलाधिकारी या संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर ही किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने चेतावनी दी कि आदेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed