{"_id":"63767fc5765bcb517471e0c8","slug":"directional-boards-will-be-installed-at-major-places-of-the-city-ghazipur-news-vns684173191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे दिशासूचक बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे दिशासूचक बोर्ड
विज्ञापन
शहर में बाहर से आने वाले लोगों को अब यहां वहां भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही शहर की जनता को भी बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों, मुख्य मार्गों के संबंध में लोगों से पूछताछ करने की जरूरत महसूस नहीं होगी। नगर पालिका 4.94 लाख की लागत से नगर के प्रमुख तिराहे और चौराहे पर जगह-जगह दिशा सूचक बोर्ड लगने है, जिसमें नगर के 21 स्थानों पर रेडियम बोर्ड लग गए हैं।
मिश्रबाजार तिराहे के पास सड़क किनारे दिशा सूचक बोर्ड लगा है। इसमें महुआबाग और सदर कोतवाली की ओर जाने वाले मार्ग के संकेतक लगे हैं। वहीं शास्त्री नगर चौराहे के पास लगाए गए बोर्ड में सदर चिकित्सालय और लंका चुंगी का मार्ग अंकित है। इससे बाहर से आने वाले वाहन चालकों को शहर में प्रवेश करने पर लोगों से यह पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि यह कौन सा स्थान है।
दरअसल शहर में आसपास के जिलों बलिया, आजमगढ़, मऊ सहित अन्य ग्रामीण अंचलों से आने वाले वाहन चालकों द्वारा अक्सर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सदर कोतवाली मार्ग, कचहरी मार्ग, लंका मैदान मार्ग के संबंध में पूछताछ की जाती थी। इस दौरान सही जानकारी नहीं होने पर वाहन चालक यहां वहां भटकते रहते थे, लेकिन अब दिशा सूचक बोर्ड लगने से काफी राहत मिलेगी। लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा नगर के प्रमुख तिराहे, चौराहे सहित मुख्य स्थानों पर करीब 4.95 लाख की लागत से रेडियम बोर्ड लगाए जाने है। इसकी शुरुआत नगर के 21 प्रमुख स्थानों पर रेडियम बोर्ड लगाकर कर दी गई है। बाकी स्थानों पर लगाने का कार्य चल रहा है।
नगर के सभी प्रमुख तिराहे, चौराहे सहित मुख्य स्थानों पर रेडियम बोर्ड लगने है। वही नगर में कहीं-कहीं दिशा सूचक बोर्ड लगा भी दिए है। बोर्ड लगाने से बाहर से आने वाले लोगों को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
- लालचंद्र सरोज, अधिशासी अधिकारी।