{"_id":"69558f618590e9f6f000d7d6","slug":"dios-sought-a-reply-from-the-school-management-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-144810-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा
विज्ञापन
गाजीपुर। एमआरडी पब्लिक स्कूल, सेवठा सिंगेरा में बच्चों से उर्दू भाषा में प्रार्थना कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बुधवार तक जवाब मांगा है।
डीआईओएस ने बताया कि यदि विद्यालय प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो सीबीएसई बोर्ड को कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नोटिस के जवाब के अध्ययन के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक श्रीनाथ यादव ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय से नोटिस मिला था, जिसका जवाब संबंधित बिंदुओं के साथ भेज दिया गया है।