फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dilapidated wires and poles will no longer be an obstacle in the way of power supply

Ghazipur News: बिजली आपूर्ति की राह में अब बाधा नहीं बनेंगे जर्जर तार व खंभे

Sun, 16 Apr 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated wires and poles will no longer be an obstacle in the way of power supply
गाजीपुर। जिले के सभी ब्लाकों में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए दशकों पूर्व लगाए गए विद्युत पोल और जर्जर तारों को बदलने का काम रीवैंप योजना के तहत किया जा रहा है। दो महीने पहले रीवैंप का काम शुरू हुआ। जिसमें एलटी और एचटी लाइट एवं एवी केबल लगाया जा रहा है। साथ ही बिजली के खंभों को बदलने का काम किया जा रहा है। इन कामों के पूरा हो जाने के बाद गर्मी के मौसम में लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

शासन ने गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जनपद के ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों एवं पोल को बदलने के लिए करीब 516 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के साथ कार्यदायी संस्था को दिया हैं। इसमें 452 करोड़ रुपये में कार्यदायी संस्था की ओर से बिजली के उपकरण आदि लगाए जाने हैं। ऐसे ही 64 करोड़ में वेतन आदि पर खर्च करना है। कार्यदायी संस्था की ओर से एलटी और एचटी लाइट को लगाने के साथ एबी केबल लगाया जा रहा है। जबकि बिजली के खंभों को लगाने के साथ ही पुराने कंडेसर को बदल कर नए कंडेसर लगाने है।
विज्ञापन

जिले के चार डिविजन में योजना के तहत बिजली के नए खंभे लगाए गए है। साथ ही 3377 किमी एचटी और एचटी लाइट में एवी केबल लगाया गया है। कार्यदायी संस्था के अनुसार जिले में कुल 23000 किमी में पोल और तार का कार्य करना है। हालांकि अभी दो महीने में करीब 2500 किमी में तार और पोल का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed