फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Diksha Wins Four Medals at the All India Inter-University Rowing Championship

Ghazipur News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में दीक्षा ने जीते चार पदक

Tue, 12 May 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Diksha Wins Four Medals at the All India Inter-University Rowing Championship
चंडीगढ़ में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में सैदपुर ब्लॉक के राजनपुर (मुड़ियार) निवासी रोवर खिलाड़ी दीक्षा कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र, जिला और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में दीक्षा ने 2000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं 2000 मीटर लाइटवेट महिला डबल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 500 मीटर महिला सिंगल और 500 मीटर लाइटवेट महिला डबल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

वर्तमान में दीक्षा हैदराबाद के हुसैन सागर लेक में अभ्यास कर रही हैं। वह द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच इस्माइल बेग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। राष्ट्रीय रोइंग प्रतियोगिताओं में वह तेलंगाना राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। दीक्षा की इस सफलता पर धर्मेंद्र कुशवाहा, अशोक, रामाश्रय, रामकृत, शंकर और राजेश कुशवाहा समेत क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed