फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhirendra Nath Singh became the President of Civil Bar Association

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने धीरेंद्र नाथ सिंह

Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dhirendra Nath Singh became the President of Civil Bar Association
सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को सिविल बार सभागार में सकुल संपन्न हो गया। इसमें धीरेंद्र नाथ सिंह अध्यक्ष, अशोक भारती महासचिव और नटनागर श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से सभागार में बनाए गए तीन बूथों पर चुनाव शुरू हो गया। बूथ नंबर, दो और तीन पर निर्धारित क्रम संख्या के अनुसार अधिवक्ता मतदाता पहुंचे और अपने मतदान का प्रयोग करते रहे। शाम चार बजे तक मतदान का कार्य चला। इस दौरान 983 अधिवक्ता मतदाताओं में से 873 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया। परिसरमें काफी गहमागहमी का माहौल बना रहा। सभी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत का सेहरा बांधने के लिए मतदाताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास करते दिखाई पड़े। शाम पांच बजे से मतगणना प्रारंभ हुई, जो शाम सात बजे समाप्त हुई। परिणाम आने पर अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र नाथ सिंह ने 451 मत प्राप्त किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल जी श्रीवास्तव को 89 मतों से पराजीत किया। वहीं महासचिव पद के लिए अशोक कुमार भारती ने 308 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी रतन जी श्रीवास्तव को 41 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नटनागर श्रीवास्तव ने 369 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बृज किशोर यादव को 107 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए पड़े मतों के मतगणना का कार्य स्थगित कर दिया गया। वजह उसमें सात प्रत्याशी थे और 6 प्रत्याशियों का चुनाव करना था। किसी एक प्रत्याशी की पराजय होनी थी। बैलट पेपर की गणना में समय अभाव के कारण इसे टाल दिया गया। इधर जीत का सेहरा बंधने के बाद समर्थकों ने अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष को माला पहनाने के साथ मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed