फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dhananjaya's unbeaten century helps Azamgarh win by 63 runs

Ghazipur News: धनंजय के नाबाद शतक से आजमगढ़ 63 रन से विजयी

Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dhananjaya's unbeaten century helps Azamgarh win by 63 runs
गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर कर्मवीर स्व. सत्यदेव सिंह इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियंस कप का दूसरा मैच शनिवार को गाजीपुर-बी और आज़मगढ़ के बीच खेल गया। इसमें आजमगढ़ ने धनंजय के नाबाद शतक की बदौलत 63 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आज़मगढ़ ने धनंजय यादव के नाबाद शतक 102 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। गाजीपुर-बी की तरफ से सचिन, प्रखर उपाध्याय एवं सुनील कुशवाहा ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग़ाज़ीपुर-बी की टीम 19वें ओवर में 115 रनों पर आउट हो गई। आज़मगढ़ की तरफ से तमोघन ने सर्वाधिक 4, कुलदीप कृष्णा ने 3, अतुल ने 2 और मनीष सिंह ने 1 विकेट लिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए आज़मगढ़ के धनंजय यादव को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। स्मृति राय और सौरभ ने अंपायरिंग और मो. अम्मार, प्रीतम और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed