{"_id":"63d175d67be6516a7767014f","slug":"dhaba-restaurants-hotels-were-searched-by-the-police-ghazipur-news-vns69561546-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ढाबा, रेस्टोरेंट, होटलों को पुलिस ने खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ढाबा, रेस्टोरेंट, होटलों को पुलिस ने खंगाले
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ढाबा, रेस्टोरेंट, होटलों और सिटी रेलवे स्टेशनों पर जांच की गई। साथ ही शांति व्यवस्था के लिए पैदल मार्च किया गया।
एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूर्व संध्या पर होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, सिटी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच की गई। यहीं नहीं नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान शांति व्यवस्था की संदेश दिया गया।
लावारिस ट्राली और बैग किया सुपुर्द
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मंगलवार की रात आरपीएफ को स्टेशन परिसर की निगरानी के दौरान तिनपहिया स्टैंड के पास एक लावारिस ट्राली बैग और एक बैग मिला। आसपास के लोगों में किसी ने उसे अपना नहीं बताया।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। आस-पास सुरक्षा घेरा तैयार किया गया। ऑटो चालकों से पता चला कि एक परिवार के पास ज्यादा सामान था, जो एक वाहन पर लोड कर रहे थे। उन्हीं का छूटा होगा। बुधवार को भाई सत्यम मिश्रा के साथ पहुंची मीनाक्षी पांडेय ने बैग अपना बताते हुए कपड़ों के संबंध में बताया। बैग को खोलकर दिखाया गया, जिसमें सामान ठीक-ठीक रखा था। पहचान पत्र और यात्रा टिकट लेकर दोनों बैग सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि बैग संबंधित महिला को सुपुर्द कर दिया गया।