फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees worshipped Skandamata and sought her blessings for happiness and prosperity

Ghazipur News: स्कंदमाता की आराधना कर भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Fri, 16 Oct 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Skandamata and sought her blessings for happiness and prosperity
कामाख्या धाम में दर्शन-पूजन के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को आदिशक्ति के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा आराधना की गई। श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कर घरों पर पूजन के बाद श्रद्धालु मंदिरों एवं देवीस्थान पर पहुंचे और देवी की पूजा की। उन्होंने माता को फल के साथ ही ज्योति जलाकर घी, लौंग, कपूर, धूप, पुष्प आदि अर्पित किया। मां कामाख्या मंदिर में पांच हजार भक्तों ने माता रानी का दर्शन-पूजन कर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने घर पर श्री दुर्गा चालीसा और आरती का पाठ कर अज्ञारी पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने श्री दुर्गा सप्तशती के साथ ही कीलक, कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया। घरों पर पूजन के बाद श्रद्धालु आसपास के मंदिरों पर पहुंचे। शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर, महुआबाग स्थित मंदिर, सकलेनाबाद दुर्गा मंदिर, आमघाट शीतला माता मंदिर, पीरनगर स्थित काली मंदिर, गोराबाजार दुर्गा मंदिर, मालगोदाम रोड और नवाबगंज स्थित शीतला मंदिर, कोट किला कोहना और तुलसी का पुल स्थित दुर्गा मंदिर तथा हमीद सेतु स्थित मां काली धाम में आस्थावान सुबह से ही देवी के दर्शन को लालायित रहे।
विज्ञापन

मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार और शंख-घंट के स्वर कानों में घुलते रहे। कामाख्या धाम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद आदि चढ़ाकर मां से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में मौजूद भैरोंनाथ सहित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की गई। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी के अनुसार लगभग 6 हजार भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, फूल-माला अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों पर भी की पूजा
मुहम्मदाबाद स्थित महाकाली और तहसील परिसर स्थित मनोकामना देवी मंदिर में भी दर्शन-पूजन का क्रम शाम तक चलता रहा। इसके अलावा रेवतीपुर स्थित मां भगवती, दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम, बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित चंडी मां, भगीरथपुर स्थित मां दुर्गा, सादात, मरदह, भीमापार, कासिमाबाद, नंदगंज, बिरनो, जमानिया आदि क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में दिन भर शक्ति की आराधना की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed