फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees prayed for happiness and prosperity at the Maa Kamakhya Temple

Ghazipur News: मां कामाख्या मंदिर में भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 24 Mar 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for happiness and prosperity at the Maa Kamakhya Temple
मां कामाख्या का दर्शन करते लोग। संवाद
गाजीपुर। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को सुबह से ही देवी मां के दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मां कात्यायनी के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। शहर के प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में करीब 30 हजार भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिरों में शेरावाली के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को मंगला आरती के बाद से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लग गया। मिश्र बाजार, सकलेनाबाद, महुआबाग, ददरीघाट, गोराबाजार, रौजा, शीतला माता मंदिर तथा हमीद सेतु स्थित काली माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भक्तों ने नारियल, चुनरी, फल-फूल आदि अर्पित कर मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मां कामाख्या धाम मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी को वस्त्र अर्पित कर शहद और केसर का भोग लगाया गया। कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि दिनभर में 30 हजार तक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कष्टहरणी देवी के दर्शन किए
उधर, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के मां कष्टहरणी देवी मंदिर में जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी श्रद्धालु पहुंचे। पूजन सामग्री खरीदकर भक्तों ने मां के चरणों में अर्पित कर मनोकामनाएं मांगीं। दिलदारनगर स्टेशन स्थित सायर माता मंदिर पर भी सुबह से शाम तक महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसी तरह रेवतीपुर स्थित मां भगवती, बहादुरगंज की मां चंडी, मुहम्मदाबाद तहसील परिसर की मनोकामना देवी, सैदपुर की मां काली, देवकली चकेरी धाम, बद्धूपुर सहित औड़िहार, जमानिया, भांवरकोल, सादात, सुहवल, बिरनो, मरदह, दुल्लहपुर, जखनियां, नंदगंज और कासिमाबाद क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed