फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees lit lamps on Dev Deepawali, the ghats were illuminated

देव दीपावली पर श्रद्धालुओं ने जलाए दीप, घाट हुए रोशन

Fri, 19 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees lit lamps on Dev Deepawali, the ghats were illuminated
देव दीपावली पर सजा नगर का कलेक्टर घाट। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को देव दीपावली का पर्व उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के गंगा घाटों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के घाटों की सजावट कर आकर्षक बिजली की झालरों से उनका श्रृंगार कर उन्हें दीपों की रोशनी से जगमग किया गया था। दीपों के जलते ही ऐसी अनुपम छटा दिखाई दी मानो आसमान से झिलमिलाते सितारे जमीं पर उतर आए हो।
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली होती है। इस अवसर पर देव दीपावली मनाई जाती है। शहर के कलक्टर घाट, गोलाघाट, चीतनाथ घाट, खिड़की घाट पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए थे। शाम ढलते ही मां गंगा की आरती उतारी गई। इधर गंगा घाट दीपों की रोशनी से नहा उठे। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इन घाटों पर शाम होते ही पहुंच गए थे। दीपों की रोशनी की जगमग के बीच आतिशबाजी का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। घंटों घाटों पर मौजूद इस नजारे को देखने के लिए बच्चे ही नहीं बड़ों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घर के छतों पर भी दीए जलाए हुए थे।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बूढ़े महादेव घाट, पक्का घाट, रंगमहल घाट, कोल्हुआ घाट ने देव दीपावली पर दीपों का नौलखा हार पहना। यह अदभुत नजारा देखते ही बन रहा था। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार बैजलपुर स्थित अति प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर को देव दीपावली पर दीपों की आकर्षक सजावट की गई थी। ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से सितारे जमीं पर आ गए हो। उधर जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के चक्काबांध, परशुराम जमदग्नि ऋषि घाट पर परंपरागत तरीके से देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान घाटों को असंख्य दीपों से सजाया गया था। बच्चों ने खूब पटाखे छोड़े। महिलाओं और पुरुषों ने इसका भरपूर आनंद लिया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार माई जी की कुटिया के पोखरे पर देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पोखरे के चारों तरफ जगमगाते दीपों की रंगोली सजाकर आर्कषक आकृतियां सजाई गई। पोखरा और मंदिर परिसर अनोखी आभा से झिलमिला उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed