{"_id":"669c2a5e7b18160e1308bdd4","slug":"devotees-from-all-over-the-country-will-gather-at-vabharam-math-today-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-117915-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हथियाराम मठ पर आज देश भर से जुटेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हथियाराम मठ पर आज देश भर से जुटेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरु पूर्णिमा के मौके पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ में रविवार को बड़ा आयोजन किया जाएगा। यहां शिष्य समुदाय द्वारा गुरुजनों का भव्य पूजन अर्चन किया जाएगा। इसे लेकर तैयारी चल रही है।
सुबह 9 बजे महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज द्वारा अपने ब्रह्मलीन गुरुजी महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति के श्रीविग्रह का पूजन अर्चन किया जाएगा। इस पूजन अर्चन के बाद सिद्धपीठ से जुड़े देश के कोने-कोने से आए शिष्य श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरु पीठाधीश्वर स्वामीजी का पूजन-अर्चन कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया जाएगा। गुरु पूजन अर्चन व समस्त कार्यक्रमों के उपरांत शिष्यगण प्रतिवर्ष की भाति विशाल भंडारा महाप्रसाद ग्रहण कर करेंगे। इस निमित्त विशाल भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
कल से 29वें चातुर्मास महायज्ञ का होगा शुभारंभ
गाजीपुर। सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज द्वारा अपना 29वां चातुर्मास महान अनुष्ठान महायज्ञ का शुभारंभ सिद्धपीठ से 22 जुलाई को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिद्धपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजन अर्चन के साथ ही सिद्धिविनायक गणेश पूजन, देव आह्वान, शिव रुद्राभिषेक पूजन, नक्षत्र पूजन, नवग्रह पूजन के साथ ही अनवरत दो माह तक चलने वाले पारंपरिक चातुर्मास महायज्ञ का 22 जुलाई को शुभारंभ होगा।