फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Details of newborns will be registered on Prerna Portal

Ghazipur News: प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज होगा नौनिहालों का ब्यौरा

Fri, 28 Jul 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Details of newborns will be registered on Prerna Portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। जिले के सभी 16 ब्लाॅकों में इसकी मैपिंग की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पानी, बिजली, बाल मैत्री शौचालय एवं पेंटिंग आदि सुविधाएं पूरी करने में बाल विकास विभाग का पंचायती राज विभाग सहयोग करेगा। केंद्रों पर पंजीकृत पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का भी ब्यौरा प्रेरणा पोर्टल ऐप पर दर्ज किया जाएगा।
जिले में 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। यहां कुल 3588 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं तीन हजार 33 सहायिका तैनात हैं। इन केंद्रों पर लगभग एक लाख 30 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। नई शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी का दर्जा दिया गया है। शासन की ओर से केंद्रों के बच्चों को शिक्षा देने की कवायद और तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में केंद्रों पर पंजीकृत पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का भी ब्यौरा प्रेरणा पोर्टल ऐप पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही दो से पांच शब्दों का भाषा ज्ञान और गणित में 10 तक की संख्या पढ़ना और वस्तुओं को क्रम में व्यवस्थित करना भी सिखाया जाएगा। प्रेरणा ऐप से फर्जी तरीके से बच्चों की संख्या बढ़ाने का फर्जीवाड़ा जो केंद्रों पर हो रहा है वह इस ऐप से रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक किया जा रहा है। प्रेरणा ऐप कारगर साबित हो रहा है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मैपिंग भी की जा रही है। प्रेरणा ऐप से काफी सहूलियत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed