फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Despite the 48-Hour Rule, Burnt-Out Transformer Remains Unreplaced Even After 12 Days

Ghazipur News: नियम 48 घंटे का, 12 दिन बाद भी नहीं बदला जला ट्रांसफाॅर्मर

Thu, 28 May 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Despite the 48-Hour Rule, Burnt-Out Transformer Remains Unreplaced Even After 12 Days
हैदरगंज गांव के सिपाही का पूरा दलित बस्ती में जला पड़ा विद्युत ट्रांसफॉर्मर। संवाद
मरदह। क्षेत्र के हैदरगंज गांव में सिपाही का पूरा दलित बस्ती में बीते 17 मई को 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। करीब 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसे बदला नहीं गया है। इसके चलते उससे संबंधित 25 घरों की बत्ती गुल होने से सात सौ की आबादी प्रभावित है। समस्या की वजह से भीषण गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं वहीं उन्हें पेयजल के संकट से भी दो-चार होना पड़ रहा है। जानकारी के बाद भी किसी स्तर से ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

गांव के रामकेर राम, ऊषा देवी, पानमती देवी, महातम राम, दयानंद प्रसाद, मुराही देवी, गोविंद कुमार, समीर राव, प्रद्युम्न ने बताया कि लगातार टोल-फ्री नंबर-1912 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है। जले हुए ट्रांसफार्मर को 48 से 72 घंटे के भीतर बदलने का नियम है लेकिन 12 दिन बाद भी किसी ने बदलना तो दूर इसकी सुधि नहीं ली है। पेयजल की जरूरत पूरी करने के लिए लोगों को इधर-उधर तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि जल्द ट्रांसफाॅर्मर को बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ सौ उपभोक्ताओं की बिजली ठप
गाजीपुर। सैदपुर तहसील क्षेत्र के नसीरपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला पड़ा है, जिससे करीब डेढ़ सौ बिजली उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। ग्रामीण किशोरी लाल, अनिल, शिवकुमार, देवेंद्र कुमार, प्यारेलाल और मनोज कुमार का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed