फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Despite getting injured in the encounter, he carried out the robbery of Rs 3.5 lakhs.

Ghazipur News: मुठभेड़ में घायल होने के बाद भी साढ़े तीन लाख की लूट को दिया अंजाम

Sat, 09 Mar 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Despite getting injured in the encounter, he carried out the robbery of Rs 3.5 lakhs.
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के खोजापुर बागीचे के पास दो मार्च को दिनदहाड़े जनसेवा केंद्र संचालक के पुत्र से साढ़े तीन लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वालों में जिले का टॉप टेन बदमाश भी शामिल था, जिसे वर्ष 2018 में पुलिस मुठभेड़ में गोली भी लगी थी।
विज्ञापन

रसूलपुर कंधवारा निवासी छेदी यादव करीब नौ वर्ष से बहादीपुर चट्टी पर जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। केंद्र संचालक छेदी यादव की तबीयत खराब होने पर उनके पुत्र पंकज यादव बाइक से दोपहर में खालिसपुर तलिया स्थित यूबीआई पहुंचे। वहां से साढ़े तीन लाख खाते से उतारकर बाइक की डिग्गी में रखकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जैसे ही वह करीब साढ़े तीन बजे खोजापुर बागीचे के पास पहुंचे उन्हें एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे ने ओवरटेक करना शुरू कर दिया साथ ही टक्कर भी मार दिया। हादसे में पंकज सड़क पर गिर पड़े। अभी पीड़ित कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश इनसे भिड़ गया। इधर दूसरे बदमाश ने तमंचा की मुठिया से उनके सिर पर प्रहार कर दिया, इससे वह घायल हो गए। इसके बाद लुटेरों ने डिग्गी तोड़कर उसमें रखा साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया और तमंचा लहराते फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर नोनहरा थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंंचे और छानबीन में जुट गए। इसी बीच ओमप्रकाश उर्फ बक्सी निवासी गोडा देहाती थाना कोतवाली, विष्णु कश्यप उर्फ सूर्या निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली (आदर्श गांव) हाल पता लाल दरवाजा विनोद सिंह का मकान थाना कोतवाली और सूरज डोम निवासी ग्राम बयेपुर देवकली थाना कोतवाली हाल पता माल गोदाम रोड थाना कोतवाली का नाम सामने आया। जिन्हें स्वाट सर्विलांस की टीम और नोनहरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक ओमप्रकाश उर्फ बक्सी जिले का टॉप टेन अपराधी है। वर्ष 2018 में पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली भी लगी थी। एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि हमलोग लूट और छिनतई के लिए कई दिनों से रेकी कर रहे थे। लेकिन, सफल नहीं हो पा रहे थे। दो मार्च को हमलोगों द्वारा सही रेकी करके ग्राम खोजापुर में लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके पहले भी कई चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed