फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Desired prize crook arrested in encounter

लूट का वांछित इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 09 Nov 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Desired prize crook arrested in encounter
एक हफ्ता पूर्व बिरनो सीएचसी के करीब चार लाख रुपये लूट में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश अभिषेक और उसके एक अन्य सहयोगी सीताराम को पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ में धर-दबोचा।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे रेवतीपुर थाना और स्वाट टीम के संयुक्त रूप से चेकिंग में दो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर किया और इसके बाद गहमर थाने की ओर भागने लगे। थानाध्यक्ष रेवतीपुर ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और पुलिस बल व स्वाट टीम के साथ बदमाशों का पीछा किया। थानाध्यक्ष गहमर द्वारा कंट्रोल रूम की सूचना पर रेवतीपुर की तरफ बढ़ते हुए बदमाशों को घेरने में जुट गए।
विज्ञापन

सुहवल-गहमर रोड पर नवली गांव में बदमाशों को स्वाट, रेवतीपुर व गहमर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेर लिया गया। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अभिषेक उर्फ बंटी को पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। वहीं दूसरे बदमाश सीताराम ने भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश अभिषेक उर्फ बंटी को निकटतम सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस, लूट के 30 हजार रुपये और चोरी की एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ के बाद दोनों शातिर लुटेरों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed