फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Depot will get gift of two new buses tomorrow

डिपो को कल मिलेगी दो नई बसों की सौगात

Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Depot will get gift of two new buses tomorrow
रोडवेज की नई बसों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। स्थानीय डिपो को मिली दो नई बसों को लेने चालक एवं परिचालक लखनऊ पहुंच गए हैं। उद्घाटन के बाद बृहस्पतिवार को ये बसें यहां आ जाएंगी। प्रदूषण रहित इन बसों का संचालन आजमगढ़ से एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 75 बसें हैं। इनमें से 68 का संचालन किया जा रहा है। डिपो से दिल्ली, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी जैसे महानगरों के लिए बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा आसपास के अन्य जिलों मऊ, आजमगढ़ एवं बलिया के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बसें संचालित हैं। डिपो में नई बसों की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके मद्देनजर कुछ महीने पहले दस बसों की मांग की गई थी। नई बसों के इंतजार की घड़ी अब खत्म होने जा रही है। बृहस्पतिवार को दो नई बसें मिलेगी। ये बसें यहां से आजमगढ़ और फिर एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ तक चलाई जाएगी। बीएस-6 इंजन वाली ये आधुनिक बसें प्रदूषण रहित हैं। कुछ सप्ताह पहले इन बसों के संचालन के लिए दो चालकों एवं एक मैकेनिक को प्रशिक्षित किया गया था। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि नई बसों को लेने चालक एवं परिचालक लखनऊ गए हुए हैं। बुधवार को उद्घाटन के बाद ये बसें बृहस्पतिवार को यहां आ जाएगी।
विज्ञापन

मुफ्त सफर की मिलेगी सुविधा
गाजीपुर। भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से बहनों को मुफ्त सफर की सौगात प्रदान की जा रही है। बीते कई वर्षों से मिल रही यह सुविधा इस बार भी बहनों को मिलेगी। वह दस अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की आधी रात तक निगम की बसों में नि:शुल्क सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed