फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Depot got gift of five new buses

Ghazipur News: डिपो को मिली पांच नई बसों की सौगात

Thu, 27 Apr 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Depot got gift of five new buses
रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय डिपो को पांच नई बसों की सौगात मिली है। यह बसें कानपुर एवं सोनौली के लिए चलाई जाएंगी। ऐसे में दूर का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो के बेड़े में वर्तमान में 58 बसें हैं। यह बसें कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ के लिए चलाई जाती हैं। इसके साथ ही जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों शेरपुर, वीरपुर, मरदह, चिरैयाकोट, सरसेना, गोड़उर, वीरभानपुर के लिए भी इनका संचालन होता हहै। कुछ सप्ताह पहले निर्धारित मानक पूरा कर चुकी चार बसों को मार्ग से हटा दिया गया था। इसके चलते बसों की कमी हो गई थी। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से डिपो को पांच नई बसें मुहैया कराई गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शाम चार बजे प्रयागराज होकर कानपुर जाने वाली दो बसें जो 11 लाख किमी से अधिक चल चुकी थीं उनको रिप्लेस कर दिया गया। इसी तरह शाम छह बजे फैजाबाद होकर कानपुर के लिए संचालित बस को भी रिप्लेस किया गया है। अब एक नई बस सुबह पांच बजे गोरखपुर होकर सोनौली के लिए चलाई जाएगी। इन नई बसों का किराया सामान्य रहेगा। नई बसें आने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। डिपो के बेड़े में 58 बसें हैं जिनमें चार मानक पूरा कर चुकी हैं उनको नीलाम करने के संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही उन बसों को मार्ग से हटा दिया जाएगा। रोडवेज के स्थानीय डिपो के बेड़े में कुछ वर्ष पहले 83 बसें थीं। इसमें निर्धारित मानक पूरा करने के कारण 29 बसें नीलाम हो चुकी हैं। चार का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नीलामी के लिए उनको मार्ग से हटा दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके पांडेय ने बताया कि डिपो को पांच नई बसें मिली हैं। शासन की मंशा है कि पुरानी बसें हटाकर यात्रियों को नई बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नई बसों का किराया सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed