फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Departments told the plans in the exhibition

Ghazipur News: प्रदर्शनी में विभागों ने बताईं योजनाएं

Wed, 25 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Departments told the plans in the exhibition
यूपी दिवस पर दूसरे दिन का प्रदर्शनी राइफल क्लब में बुधवार को संपन्न हुआ। शासन की ओर से 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय आयोजित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है। इसी क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका लोगों ने अवलोकन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यनरत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुईं। इनमें चित्रकला, वाद-विवाद, निबंध-लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं रहीं। यह प्रतियोगिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव की देख-रेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। इसमें निबंध प्रतियोगिता में मुन्नी कुशवाहा कंपोजिट स्कूल फदनपुर एवं सदर में अमृता कुशवाहा, प्राथमिक विद्याल बासुदेवपुर की चित्रकला में आकांक्षा कुमारी, मनीषा, पूजा बिंद व वाद विवाद प्रतियोगति में काजल कुमार, अंशी चौरसिया एवं साक्षी राय, भाषण प्रतियोगिता में रिया यादव, रवि गुप्ता एवं अंशी चौरसिया ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि इन सभी प्रतिभागियों को गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शनी में कृषि गोष्ठी का आयोजन कर कृषक बंधुओं को खेती, किसानी, जैविक उवर्रक के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तृत रूप से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें भारी संख्या में लोगों ने उसका अवलोकन भी किया। इस प्रदर्शनी में जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग, युवा कल्याण अधिकारी, कृषि विपणन उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति विभाग, परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास, जिला पंचायत राज अधिकारी, सिंचाई विभाग, नेडा, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, मुख्य चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण विभाग, डूडा, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed