फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dense fog sheet is stretched

घने कोहरे की तनी रही चादर

Thu, 15 Jan 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dense fog sheet is stretched

कड़ाके की ठंड का प्रभाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रही है। बुधवार को

विज्ञापन
धूप निकलने से एक तरफ जहां लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस किया था, वहीं गुरुवार को घने कोहरे के बीच पूरे दिन सूर्यदेव का दर्शन न होने से हर कोई कड़ाके की ठंड का कांप गया। गलन पूरे दिन लोगों को सताती रही।


पिछले करीब तीन सप्ताह से ठंड का सितम जारी जारी है। कभी कोहरे का प्रभाव पूरी तरह से कम हो जा रहा और अच्छी धूप खिल जा रही है तो पूरे दिन कोहरे के बीच बदली छाई रह रही है। बुधवार की दोपहर 12 बजे तक कोहरे का प्रभाव बना रहा। इसी बीच निकली धूप ने ठंड से बेहाल लोगों को काफी राहत पहुंचाई।

हालांकि शाम को सूर्यअस्त होने के बाद ठंड का प्रभाव फिर से बढ़ गया। रात 9 बजे से जबरदस्त कोहरे का जो प्रभाव शुरु हुआ, वह गुरुवार को पूरे दिन जारी रहा। दिन में 9 बजे कोहरे की स्थिति यह रही काफी दूर की कौन कहे, पांच कदम की वस्तु को भी देख पाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था।

मार्गों पर वाहन हेड लाइट और इंडीकेटर के सहारे चींटी की चाल चलते रहे। मार्गों पर आवागमन करने वाले लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह से शरीर ढकने के बाद भी ठिठुरते नजर आए।


ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
गुरुवार को जिले में जबरदस्त कोहरे के बीच कड़ाके की ठंडे ने हर किसी को हिला दिया। लोग चाहकर भी ठंड का सामना नहीं कर सके। जिन लोगों की कुछ मजबूरी नहीं थी कि वे घरों में दुबके रहे।

सुबह स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों सहित बड़े छात्र-छात्राएं कांपते हुए स्कूल पहुंचे। ठिठुरत के बीच बच्चों का चेहरा देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि मजबूरीवश वह स्कूल जा रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed