{"_id":"66f72347267a2b3cc20ddc44","slug":"dengue-larvae-found-in-seven-houses-of-lal-darwaza-area-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-121081-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लाल दरवाजा इलाके के सात घरों में मिले डेंगू के लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लाल दरवाजा इलाके के सात घरों में मिले डेंगू के लार्वा
विज्ञापन
गाजीपुर। लाल दरवाजा इलाके में शुक्रवार को एक ही परिवार के कई लोगों के बुखार से ग्रसित होने की सूचना मिली। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर कैंप लगाकर 6 मरीजों की रैपिड किट से मलेरिया और डेंगू की जांच की। इलाके के 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी घरों की जांच की गई। इस दौरान सात घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिले। इस पर लार्वी रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ ने नगर पालिका से इस क्षेत्र में सघन फागिंग कराने के लिए अनुरोध किया है।
जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डाॅ. शहबाज खान के नेतृत्व में शुक्रवार को लाल दरवाजा इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 6 मरीजों की रैपिड किट से मलेरिया और डेंगू की जांच की। जांच में सभी मलेरिया नेगेटिव मिले, लेकिन एक संभावित डेंगू का मरीज पाया गया, जिसके कंफर्मेटरी टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाके को केंद्रित करते हुए 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी घरों के अंदर और आसपास कंटेनरों की जांच की गई। इस दौरान सात घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर कंटेनरों को मौके पर ही खाली करते हुए मकान मालिकों को हिदायत दी गई कि इन कंटेनरों में दोबारा पानी न भरा जाए। पूरे क्षेत्र के नालियों में लार्वी रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल ने बताया कि नगर पालिका से इस क्षेत्र में सघन फागिंग कराने के लिए अनुरोध किया गया। मुहल्लेवासियों को डेंगू और मलेरिया से बचाव की स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक बुखार के 2315 मरीजों की रैपिड किट से जांच की गई है। इसमें संभावित डेंगू के 16 मरीज चिह्नित हुए हैं। इनमें से 10 मरीज डेंगू निगेटिव पाए गए और 2 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 4 मरीजों का परिणाम आना बाकी है। वर्ष 2023 में इस अवधि तक कुल 92 डेंगू पॉजिटिव मरीजों की सूचना प्राप्त हुई थी।
मलेरिया विभाग के मुताबिक सभी ब्लॉक पर रैपिड रेस्पांस टीम सक्रिय है। क्षेत्रों में साफ-सफाई और जागरूकता के लिए पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग,कृषि विभाग,पशुपालन विभाग और शिक्षा विभाग के साथ नियमित समन्वय किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती हैं डेंगू के चार संदिग्ध मरीज
बदलते मौसम के चलते लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। इनमें बुखार पीड़ितों की संख्या अधिक है। वहीं डेंगू भी फैल रहा। सरकारी समेत निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार से ग्रसित मरीजों के प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में बने डेंगू वार्ड में चार संदिग्ध भर्ती है, जो रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में बुखार पीड़ित 18 मरीज भर्ती हैं। इनमें 12 मरीजों के प्लेटलेट्स घट रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी
चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग डेंगू के संक्रमण को सीमित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में मच्छरदानी युक्त 10 बेड का वार्ड क्रियाशील है। यहां शुक्रवार को दो संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। ब्लाॅक स्तरीय चिकित्सालयों में 73 मच्छरदानी युक्त बेड उपलब्ध हैं।
निरोधात्मक कार्यवाही के लिए सभी ब्लॉक पर रैपिड रेस्पांस टीम सक्रिय है। सभी लोगों से अनुरोध है कि वे अपने घरों के अंदर और आसपास कही भी जलभराव न होने दें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क और उपचार कराए। खुद अपना उपचार न करें।- डॉ देश दीपक पाल, सीएमओ