फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration on the continuous increase in the prices of petrol and diesel

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on the continuous increase in the prices of petrol and diesel
जमानिया। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि सहित 69 हजार शिक्षक भर्ती पशुधन घोटाले आदि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। ब्लाक कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील के पास स्थित रामलीला मैदान में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों मेंलगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता नसीम अख्तर के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रहीमूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार को पेट्रोल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाना चाहिए लेकिन सरकार पूरी तरह से इस मामले में फेल है।कोरोना संक्रमण काल में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। वर्तमान हालत में पता नहीं कब किसकी नौकरी चली जाए। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। खुर्शीद सिद्दीकी ने कहा कि लोगों के सामने परिवार का पेटभरना मुश्किल हो रहा है। कच्चे तेल के दाम गिरे हैं। पेट्रोलियम पदार्थोंका पर्याप्त भंडारण है। पहली बार पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगभग बराबर पर आगए हैं। इस मूल्यवृद्धि का जवाब जनता चुनाव में देने से नहीं चूकेगी। इस अवसर पर फैयाज कुरैशी शमीम कुरैशी सैयद फैजान सैयद हामीर सियाराम बिंद सैयद नियाजुद्दीन, अदालत सिंह यादव धर्मराज सिंह शशिकांत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed