फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration of trade committee regarding bad road

खराब सड़क को लेकर व्यापार समिति का प्रदर्शन

Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of trade committee regarding bad road
करंडा क्षेत्र के चोचकपुर बाजार की खराब सड़क को लेकर स्थानीय लोगों के साथ व्यापार समिति के लोगों ने प्रदर्शन किया। सड़क को लेकर लगभग दो साल से बाजार के लोग परेशानी झेल रहे हैं। सोमवार को स्थानीय दुकानदारों संग व्यापार समिति के लोगों ने खराब सड़क को लेकर विरोध- प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। लोगों ने सड़क के जलजमाव वाले स्थान पर लगभग आधे घंटे तक सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सड़क की इस दुर्दशा पर कोई भी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता है। सड़क पर पानी लग जाने के कारण आने-जाने वाली गाड़ियों से गंदे पानी का छींटा दुकान में रखे सामानों पर पड़ता है। लोगों के कपड़े खराब हो जाते है। स्कूल जाने वाले छात्र- छात्राओं का यूनिफार्म भी खराब हो जा रहा है। वही आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जा रहे हैं। इन सारी समस्याओं को देखते हुए बाजार वासी आने वाले जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में वोट न देने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम बाजार वासी वोट नहीं देंगे। इस मौके पर शेषनाथ साहू, चंदन गुप्ता, मु.रुस्तम अली, मु.तौफिक, बबलू विश्वकर्मा, विनोद वर्मा, मिथलेश शर्मा, करन पांडेय, पवन राय, शुभम गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, भोला चौधरी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed