फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration done by doing Naag Nathaiya on bad road

Ghazipur News: खराब सड़क पर नाग नथैया कर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Jul 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration done by doing Naag Nathaiya on bad road
गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक के हाला गांव की सड़क की बदहाली के विरोध में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक बालक को श्रीकृष्ण की वेषभूषा में तैयार कर नाग नथैया की लीला कर विरोध जताया। कान्हा को पानी में खड़ा कर आरती उतारी। प्रदर्शनकारी सड़क पर हुए जलभराव को यमुना नदी बता रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर न सिर्फ ग्रामीणों को बारिश बाद पूरी सड़क को सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया बल्कि तत्काल राहत पहुंचाने के लिए गिट्टियां गिराकर उस पर मिट्टी डालने का भी काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में ग्रामीण लगातार तीन दिन से अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर डीएम अविनाश कुमार ने लोक निर्माण विभाग से जबाब तलब किया। शुक्रवार को ग्रामीण ढोल, मजीरा लेकर सुबह 11 बजे पहुंचे और ‘हाला में यमुना’ फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी। प्रधान घुना देवी, रजिता देवी, मानता देवी, रेनू देवी, चंपा देवी, फुलवा देवी आदि महिलाएं गीत गा रही थीं। प्रधानपति लाल बहादुर यादव, बीडीसी सदस्य राजकुमार चौहान, मानिकराज यादव, धर्मदेव यादव, मुरलीधर यादव, राकेश यादव, मोहन गुप्ता, राहुल गुप्ता, आफत चौहान, छोटेलाल गुप्ता भी महिलाओं के साथ खड़े होकर विरोध जता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed