फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demonstration against the appointment of Panchayat assistants

पचायत सहायकों की नियुक्ति के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया

Wed, 28 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the appointment of Panchayat assistants
जखनिया। तहसील मुख्यालय पर कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों ने प्रदेश सरकार द्वारा हर ग्राम सभा में पंचायत सहायकों की नियुक्ति किए जाने के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जनसेवा केंद्र संचालकों ने कहा कि सरकार की योजनाओं आयुष्मान कार्ड, जनगणना, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बिजली बिल, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि सुविधाओं को संचालित करने के लिए शासन की ओर से ही सीएससी केंद्र आवंटित किया गया था। इस नियुक्ति से हम लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा। सरकार हम सभी संचालकों से पिछले आठ वर्ष से फ्री में सरकारी सेवाओं का लाभ जनता को दिलाती आ रही है। इसके साथ ही हम सभी को इस भर्ती के लिए आश्वासन देती आई है लेकिन आज भर्ती की घोषणा कर सीएससी संचालकों का हक भी छीन रही है। संचालकों का कहना है कि अगर सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेगी तो हम सभी कोर्ट की शरण लेने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर शहजाद, संजय चौहान, दिलीप कुमार, सोनू चौहान, संतोष यादव, बबलू यादव, शशिकांत, अंकित, सुंदर यादव, तेजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed