फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand to vacate the encroachment on the land of the population

आबादी की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराने की मांग

Tue, 08 Jun 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to vacate the encroachment on the land of the population
कासिमाबाद। भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में तहसीलदार डा. विराग पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही से मिला। उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्र सौंपकर शेखनपुर गांव की दलित विधवा नागेश्वरी देवी की आबादी की जमीन पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि शेखनपुर गांव के कुछ दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नागेश्वरी की आबादी की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। चेतावनी दी कि उक्त प्रकरण का तत्काल निवारण नहीं किया गया तो एक सप्ताह के बाद तहसील परिसर में भूख हड़ताल एवं अनशन किया जाएगा। तहसीलदार डॉ. विराग पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में राजेश बागी, धीरेंद्र कुमार गौतम, धीरेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संतोष भारती, शत्रुघ्न भारती, रंजीत, शेषनाथ, आशीष, प्रेमचंद, संजय एवं सागर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed