फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand to make Mahpur a station

Ghazipur News: माहपुर को स्टेशन बनाने की मांग

Sun, 17 Dec 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Mahpur a station
भीमापार। माहपुर रेलवे स्टेशन को हाॅल्ट बनाए जाने के विरोध में अंबेडकर आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार बादल के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को माहपुर रेलवे स्टेशन के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। लोगों की मांग है कि माहपुर रेलवे स्टेशन को स्टेशन का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि माहपुर रेलवे स्टेशन स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह रहा है। इस स्टेशन को रेल विभाग ने हाॅल्ट घोषित करके क्षेत्रीय जनता के साथ धोखा किया है। इस स्टेशन से सैकड़ों गांवों के 50 हजार लोग जुड़े हुए हैं। सैकड़ों गांवों के लोग यहां से मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, सूरत, वाराणसी, मऊ, प्रयागराज, सहित अन्य शहरों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। इसको हाॅल्ट बनाए जाने से यहां पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। इससे यात्रियों को औड़िहार रेलवे स्टेशन या फिर सादात से ट्रेन पकड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि जब तक रेलवे विभाग के डीआरएम आकर पुनः माहपुर को रेलवे स्टेशन बनाने की घोषणा नहीं करते, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा। भूख हड़ताल में रोहित कुमार बादल, शिवपूजन राम, विजय कुमार, रंजीत कुमार, सुनावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed