फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand to include 52 villages in Kasimabad tehsil back to Muhammadabad tehsil

कासिमाबाद तहसील में गए 52 गांवों को वापस मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल कराने की मांग

Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to include 52 villages in Kasimabad tehsil back to Muhammadabad tehsil
भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष से मिला। इस दौरान मुहम्मदाबाद तहसील से नवसृजित कासिमाबाद तहसील में गए 52 गांवों को वापस मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह को पत्रक देकर आग्रह किया कि सैदपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन पर उनसे मुहम्मदाबाद तहसील के आबादान उर्फ बैरान, पैगम्बरपुर, भदेसर, सरौली, गणेसर, परानपुर, हरीपुर सहित 52 गांवों को पुन: मुहम्मदाबाद तहसील में शामिल किए जाने की घोषणा कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

बता दें कि मुहम्मदाबाद तहसील से गांवों को काटकर कासिमाबाद तहसील बनाई गई, लेकिन उसमें शामिल किए गए 52 गांवों की भौगोलिक स्थिति मुहम्मदाबाद के काफी नजदीक है। इन गांवों की दूरी मुहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय से पांच किलोमीटर से लेकर 10 किलोमीटर की परिधि में है। इन गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय, रेलवे स्टेशन, स्वास्थ्य केंद्र, दीवानी न्यायालय एवं बाजार करने के लिए रोज मुहम्मदाबाद आना होता है। जबकि तहसील कासिमाबाद हो जाने से इनको काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के लोग अपनी मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलित हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर पर इसे पुन: मुहम्मदाबाद में शामिल करने पर सैद्धांतिक सहमति भी बन गई थी। जिलाधिकारी द्वारा इन गांवों को मुहम्मदाबाद में वापस करने की रिपोर्ट भी भेज दी गयी है, लेकिन फाइल आयुक्त वाराणसी के कार्यालय में रुकी पड़ी है। प्रतिनिधि मंडल में किसान संघ के नेता अवधेश कुशवाहा, भाजपा नेता मंगला सिंह यादव, कृष्णानंद राय, जवाहर सिंह यादव, गणेश गुप्ता, लालबहादुर यादव, बैरान ग्राम पंचायत की प्रधान मनाकी यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed