फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand raised for compensation to hailstorm affected farmers

Ghazipur News: ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की उठाई मांग

Thu, 07 Mar 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for compensation to hailstorm affected farmers
गाजीपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ओलावृष्टि पीड़ित किसानों के पक्ष में जिलाध्यक्ष सुनील राम के नेतृत्व में सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों को 24 घंटे में मुआवजा देना तो दूर अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। मांग किया कि अविलंब पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा की जाने वाली घोषणाएं महज जुमला बनकर रह जा रही हैं। जल्द ही पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाए। मुआवजा न मिलने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी इसके लिए बड़ा आंदोलन करने को विवश होगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि ओलावृष्टि के पीड़ित किसानों को सरकार की घोषणाओं का इंतजार है, लेकिन अभी तक मदद मिल नहीं सकी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, महबूब निशा सुमन चौबे, राम नगीना पांडेय, हामिद अली, राजेश गुप्ता, दिव्यांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed