फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand from state government to conduct caste census soon

Ghazipur News: प्रदेश सरकार से शीघ्र जातीय जनगणना कराने की मांग

Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demand from state government to conduct caste census soon
कासिमाबाद। प्रदेश में जातीय जनगणना के साथ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी की ओर से ताजपुर डेहमा से निकली साइकिल यात्रा शनिवार को कासिमाबाद पहुंची। यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार से शीघ्र जातीय जनगणना कराने की मांग किया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजराज राजभर ने कहा कि अति पिछड़े, अति दलित, पसमांदा समाज आज भी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अब तक जितनी भी सरकारें बनी इस समाज को छलने का काम किया है। यही कारण है कि कुछ मुट्ठी भर जातियां अपने प्रभाव और राजनीतिक दबाव के चलते लगातार फायदा के साथ उत्थान कर रही हैं। अति पिछड़ा, अति दलित, पसमांदा समाज पूर्व की स्थिति से भी नीचे चला गया है। इस समाज में आज भी शिक्षा का घोर अभाव है। राष्ट्रीय महामंत्री प्रेमनाथ गुप्ता ने कहा कि जब तक जातीय जनगणना नहीं होगी समाज का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की। उन्होंने समान विचारधारा वाली राजनीतिक पार्टियों से आह्वान किया की 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ें जिससे हम सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपने हक और हकूक के लिए कुर्बानी भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटना है। यात्रा के संबंध में बताया कि यह यात्रा जिले के अंतिम छोर ताजपुर डेहमा से चलकर कासिमाबाद होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क तक जाएगी। सरजू पांडेय पार्क में पहुंच कर विरोध दर्ज कराते हुए शासन से जातीय जनगणना के साथ अपनी पांच सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की जाएगी। साइकिल यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजन्म चौहान, भोला चौहान, देवमुनि कुशवाहा, मोहित चौहान, उमेश कुशवाहा, सुमारु दास, सुरेश पाल, राजेंद्र पाल, सीताराम राजभर, रामजी गुप्ता, मुन्ना राजभर, संतोष बिंद, वकील बांसफोर, फौजदार प्रजापति आदि शामिल थे।
(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed