फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for transfer of SP and action against guilty policemen

Ghazipur News: एसपी के स्थानांतरण और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 16 Sep 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for transfer of SP and action against guilty policemen
कासिमाबाद तहसील परिसर में एकत्रित होकर नोनहरा लाठीचार्ज में मारे गये भाजपा कार्यकर्ता के लिए  न - फोटो : credit
गाजीपुर। पूर्वांचल छात्र सेना के बैनर तले सोमवार को युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा। इसमें पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण की मांग की गई है। साथ ही मामले में दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज करने और पीड़ित परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। मांग पत्र में भाजपा नेता रामतेज पांडेय व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के भतीजे ओमकार मिश्र को 1.30 घंटे तक थाने में बैठा कर वापस लौटाने पर रोष व्यक्त किया गया है। उल्लेख किया गया है कि एसपी का रवैया जिले में भाजपा विरोधी है। इससे सरकार की छवि घूमिल हो रही है। इसके पूर्व छात्र नेता व भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निमेष पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं ने जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। मांग पत्र देने वालों में राघवेंद्र सिंह,अलका अग्रवाल, कंचन रावत, अतुल तिवारी, सत्यम भौबे, अभिषेक तिवारी, पवन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग-कासिमाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन कासिमाबाद तहसील से संबद्ध अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शन करते हुए मृत सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखू को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को एक सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की भी मांग की। इस मौके पर एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर की पुलिस इतना बेलगाम हो जाएगी यह कभी सोचा नहीं गया था। उन्होंने नोनहरा प्रकरण की निंदा की। कहा कि मृतक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। अधिवक्ताओं ने घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। अंत में सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार गौतम, संजय पाल सिंह, कमलेश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र तिवारी एवं संचालन मिथिलेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन


सियाराम के परिजनों से मिले भारतीय ब्राह्मण समिति के सदस्य-करीमुद्दीनपुर। भारतीय ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने समिति सदस्यों के साथ पुलिस की पिटाई में मृत भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की पिटाई का वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानों यह अंग्रेजों के हुकूमत का दौर हो। आरोप लगाया कि यह कृत्य प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मृतक का परिवार बेहद गरीब और दुखी है। इसलिए सरकार की ओर से पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इस दौरान अशोक मिश्र, संजय दुबे, ओमप्रकाश चौबे, गौतम मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, रोहित चौबे, श्रीराम तिवारी, श्याम नारायण पाण्डेय, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग-दुल्लहपुर। एक पैलेस में सोमवार को सर्व समाज विकास मंच–दिव्यांग संगठन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर पांडेय ने कहा कि संगठन किसी भी दिव्यांगजन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि दिव्यांग सियाराम उपाध्याय की जिस तरह निर्मम हत्या की गई है, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। चेतावनी दिया कि 17 सितंबर तक इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाएगा। साथ ही इस मामले पर अपर आयुक्त सहित उच्च अधिकारियों को याचिका भेजी जाएगी। इससे पहले दिवंगत सियाराम उपाध्याय के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। बैठक में हृदय नारायण सिंह, ज्ञानचंद, मोहम्मद इरशाद, कलावती चौहान, बृजमोहन वर्मा, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed