फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for transfer of BDO by protesting

धरना-प्रदर्शन कर बीडीओ के स्थानांतरण की मांग

Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for transfer of BDO by protesting
ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने बीडीओ भदौरा से नाराज होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उनकी कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों को मारने तक की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का बिना किसी नोटिस के वेतन आधा करना अथवा वेतन बाधित करने की कार्रवाई करना तथा महिला कर्मचारियों के निवेदन के बाद भी देर रात तक बैठक करना आदि मांग ज्ञापन में शामिल है। इस मौके पर ईश्वरचंद्र राय, पवन कुमार सिंह, अजय प्रकाश, जुनेद खान, विजय यादव, ममता गुप्ता, संजना सिंह, कमलकांत सिंह, मदन गुप्ता, नितेश कुमार, विमलेश प्रजापति, संगीता कुशवाहा, हारून अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed